Friday, October 2, 2026
spot_img

National

spot_img

उदयपुर की इस रॉयल वेडिंग में Jennifer Lopez ने मचाया धमाल, बॉलीवुड सितारों के साथ बनाया ग्रैंड माहौल

Jennifer Lopez: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शाही शादी की चमक अभी फीकी भी नहीं पड़ी थी कि राजस्थान के उदयपुर में एक और भव्य शादी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। यह शादी फार्मा सेक्टर के दिग्गज रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना और वामसी गदिराजू की है। इस विवाह समारोह ने देश-विदेश की मीडिया को अपनी ओर आकर्षित किया। बॉलीवुड के बड़े सितारों से लेकर अंतरराष्ट्रीय हस्तियों तक, इस शादी में सभी ने शिरकत की। उदयपुर के आलीशान महलों में आयोजित यह शादी सोशल मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई है।

जेनिफर लोपेज ने किया धमाकेदार परफॉर्मेंस

इस रॉयल वेडिंग की सबसे खास आकर्षण रही पॉपस्टार जेनिफर लोपेज की स्टेज परफॉर्मेंस। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में जेनिफर चमकीले बॉडीसूट में अपना हिट गाना ‘गेट ऑन द फ्लोर’ गाती दिख रही हैं। उनकी धुनों पर मेहमान झूमते नजर आए। हालांकि कुछ लोगों को उनका आउटफिट भारतीय शादी की थीम के हिसाब से थोड़ा बोल्ड लगा लेकिन जेनिफर ने इंडियन वेडिंग को ध्यान में रखते हुए एक खूबसूरत इंडो-वेस्टर्न लुक भी अपनाया। उनकी ये परफॉर्मेंस समारोह की जान बन गई और सोशल मीडिया पर इस पर खूब चर्चा हो रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इंडो-वेस्टर्न साड़ी में जेनिफर का शाही अंदाज

वायरल तस्वीरों में जेनिफर लोपेज को बिजनेसमैन रामा राजू मंटेना के साथ पोज देते देखा गया। इस दौरान उन्होंने गोल्डन टोन की खूबसूरत साड़ी पहनी थी जिस पर आकर्षक सीक्विन वर्क किया गया था। उन्होंने इसे फ्यूजन स्टाइल में ड्रेप किया जिसने उनके लुक को और भी रॉयल बना दिया। जेनिफर ने चोकर, मैचिंग इयरिंग्स और ब्रेसलेट के साथ अपने पूरे लुक को निखारा। भारतीय पारंपरिक पहनावे को आधुनिक अंदाज में कैरी करते हुए उनकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं और फैंस उन्हें खूब सराह रहे हैं।

बॉलीवुड के सितारों ने जमाया रंग

उदयपुर की इस रॉयल वेडिंग में बॉलीवुड सितारों की जबरदस्त मौजूदगी देखने को मिली। सारा अली खान, जाह्नवी कपूर, वरुण धवन, कृति सेनन, करण जौहर और माधुरी दीक्षित ने अपने शानदार डांस परफॉर्मेंस से समारोह की रौनक को दोगुना कर दिया। उनके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जा रहे हैं। समारोह की सजावट, संगीत और पारंपरिक रस्में इतनी भव्य थीं कि हर कोई इसकी तारीफ करता नजर आया। यह शादी न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी चर्चा का विषय बनी।

ट्रंप जूनियर की मौजूदगी ने बढ़ाई शोभा

इस भव्य शादी में एक और खास आकर्षण रहे डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ट्रंप जूनियर। वे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ इस आयोजन में शामिल हुए। उनकी मौजूदगी ने इस शादी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी खास बना दिया। 21 से 24 नवंबर तक चले इस जश्न में लग्जरी, परंपरा और ग्लैमर का असाधारण संगम देखने को मिला। नेत्रा और वामसी की इस रॉयल वेडिंग ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि उदयपुर दुनिया की सबसे खूबसूरत डेस्टिनेशन वेडिंग लोकेशन्स में से एक है।

International

RELATED ARTICLES