Thursday, October 1, 2026
spot_img

National

spot_img

संस्कृत प्रतिभा खोज–2026: गौतम बुद्ध नगर के विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर, ऑनलाइन आवेदन शुरू

10 जुलाई से 15 अगस्त 2026 तक निःशुल्क आवेदन, कक्षा 6 से स्नातकोत्तर तक के विद्यार्थी ले सकते हैं भाग

संस्कृत भाषा और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित हो रही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता

गौतम बुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ (भाषा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन) द्वारा आयोजित संस्कृत प्रतिभा खोज–2026 प्रतियोगिता के लिए 10 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी 15 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट www.upsanskritpratibhakhoj.com पर जाकर पूरी तरह निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में संस्कृत भाषा के प्रति रुचि बढ़ाना, भारतीय संस्कृति एवं सनातन ज्ञान परंपरा का संरक्षण करना तथा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को जनपद, मंडल और राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है।

गौतम बुद्ध नगर के जिला संयोजक एवं महर्षि पाणिनि वेद-वेदांग विद्यापीठ गुरुकुल, ग्रेटर नोएडा के प्रधानाचार्य प्रेमकांत शर्मा ने जनपद के सभी विद्यालयों, गुरुकुलों, महाविद्यालयों, शिक्षकों, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है।

कई प्रतियोगिताओं में मिलेगा प्रतिभा दिखाने का अवसर

संस्कृत प्रतिभा खोज–2026 के अंतर्गत संस्कृत गीत, संस्कृत भाषण, संस्कृत सामान्य ज्ञान, श्लोक पाठ, श्लोकान्त्याक्षरी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी तथा स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को जनपद, मंडल और राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

प्रेमकांत शर्मा ने कहा कि संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक विरासत और ज्ञान परंपरा की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिक्षण संस्थान का दायित्व है कि वह अपने विद्यार्थियों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करे, ताकि गौतम बुद्ध नगर के विद्यार्थी प्रदेश स्तर पर अपनी अलग पहचान बना सकें।

15 अगस्त तक करें निःशुल्क आवेदन

संस्थान ने सभी प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और अभिभावकों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण सूचना को अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचाएं ताकि कोई भी योग्य एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्रा इस सुनहरे अवसर से वंचित न रहे।

महत्वपूर्ण जानकारी

ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ: 10 जुलाई 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 15 अगस्त 2026

आवेदन शुल्क: पूर्णतः निःशुल्क

पात्रता: कक्षा 6 से 12, स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थी

आधिकारिक वेबसाइट: www.upsanskritpratibhakhoj.com

प्रतियोगिता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिला संयोजक प्रेमकांत शर्मा से 9456984723 पर संपर्क कर सकते हैं।

International

RELATED ARTICLES