Friday, October 2, 2026
spot_img

National

spot_img

धर्मेंद्र को याद करते हुए भावुक हुईं मुमताज, अस्पताल पहुंचकर भी आखिरी बार मिलने की इजाजत नहीं मिली दर्दनाक खुलासा

बीते 24 नवंबर को बॉलीवुड ने अपना चमकता सितारा खो दिया। धर्मेंद्र के निधन की खबर ने पूरे फिल्म जगत को हिला दिया। कई सितारों ने उन्हें याद करते हुए भावुक श्रद्धांजलि दी। उन्हीं में शामिल हैं अभिनेत्री मुमताज़ जिन्होंने धर्मेंद्र के साथ झील के उस पार और लोफर जैसी फिल्मों में काम किया था। मुमताज़ ने बातचीत में बताया कि धर्मेंद्र सच में गोल्डन हार्ट वाले इंसान थे। वह हमेशा सबको साथ लेकर चलते थे और हर किसी के लिए सहज उपलब्ध रहते थे। उनके जाने से जो खालीपन पैदा हुआ है उसे कोई भर नहीं सकता।

काम के दौरान बने खास रिश्ते

मुमताज़ ने बताया कि धर्मेंद्र के साथ काम करना हमेशा एक सुखद अनुभव रहा। वह न सिर्फ एक शानदार को एक्टर थे बल्कि एक बहुत अच्छे इंसान भी थे। सेट पर हर किसी से हंसते बोलते और टीम को अपनी ऊर्जा से भर देते थे। मुमताज़ ने कहा कि लोग आज भी उनसे उतना ही प्यार करते हैं जितना पहले करते थे। धर्मेंद्र का ऐसा व्यक्तित्व था जो किसी को भी अपने करीब महसूस करा देता था। उन्होंने आगे कहा कि वह इंसानियत से भरे ऐसे कलाकार थे जिन्हें सदियों तक याद रखा जाएगा।

View this post on Instagram

A post shared by Mumtaz Actress (@mumtaztheactress)

पुरानी तस्वीरों में कैद यादें

अभिनेत्री मुमताज़ ने हाल ही में सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के साथ कई तस्वीरें साझा कीं। इनमें उनकी फिल्मों की झलक भी थी और कुछ ऑफ स्क्रीन पलों की यादें भी। एक खास तस्वीर में धर्मेंद्र के साथ अंजू महेंद्रू पूनम सिन्हा जैकी श्रॉफ डैनी डेन्जोंगपा तलत अजीज और खुद मुमताज़ नजर आते हैं। इन तस्वीरों को देखकर साफ लगता है कि धर्मेंद्र हर उम्र हर दौर और हर कलाकार के साथ कितना घुल मिल जाते थे। उनकी मुस्कान और सहजता हर फोटो में दिखाई देती है।

अस्पताल में अधूरी रह गई मुलाकात

मुमताज़ ने दुख के साथ बताया कि उन्होंने धर्मेंद्र से अस्पताल में मिलने की कोशिश की थी लेकिन वह सफल न हो सकीं। ब्रीच कैंडी अस्पताल के स्टाफ ने उन्हें बताया कि धर्मेंद्र वेंटिलेटर पर हैं और किसी को मिलने की अनुमति नहीं है। मुमताज़ करीब 30 मिनट वहां बैठीं। उम्मीद करती रहीं कि शायद उन्हें एक बार देखने दिया जाए लेकिन ऐसा न हो सका। वह भारी मन से वापस लौट आईं। उनका कहना है कि यह चाहत हमेशा अधूरी रहेगी कि वह उन्हें आखिरी बार देख पातीं।

आखिरी मुलाकात और परिवार का दुख

मुमताज़ ने बताया कि वह आखिरी बार धर्मेंद्र से साल 2021 में उनके घर पर मिली थीं। वह मुलाकात बहुत प्यारी और यादगार रही। उन्होंने धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी के बारे में भी बात की और कहा कि यह क्षति उनके लिए बहुत बड़ी है। हेमा मालिनी हमेशा धर्मेंद्र का सच्चा साथ निभाती रहीं। मुमताज़ को लगता है कि इस दुख को शब्दों में नहीं बयां किया जा सकता। धर्मेंद्र का जाना सिर्फ उनके परिवार के लिए ही नहीं बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

International

RELATED ARTICLES