
Sharmila attacks: पाहलगाम के बैसारन घाटी में हुए आतंकवादी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। आंध्र प्रदेश कांग्रेस प्रमुख यएस शर्मिला ने इस हमले को सुरक्षा में बड़ी चूक और लापरवाही का नतीजा बताया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा इस मामले में लोगों को गुमराह कर रही है। अमरावती में हुए एक कैंडल मार्च के दौरान शर्मिला ने इस हमले के पीछे की असल वजहों पर सवाल उठाए और सरकार से जवाब मांगा।
कैंडल मार्च में शर्मिला का बयान
कैंडल मार्च के दौरान यएस शर्मिला ने कहा कि यह हमला हमारे देश पर हुआ है। उन्होंने बताया कि यह हमला सुरक्षा में हुई चूक और लापरवाही के कारण हुआ है। शर्मिला ने आरोप लगाया कि भाजपा इस मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। शर्मिला ने यह भी कहा कि इस हमले में मुस्लिम भी शामिल हैं, जोकि भाजपा के झूठे दावे को नकारता है कि यह हमला किसी खास धर्म के खिलाफ था।

పహల్గాం ఉగ్రవాదుల దాడుల్లో మరణించిన వారికి నివాళులు అర్పిస్తూ విజయవాడలో ఏపీ కాంగ్రెస్ ఆధ్వర్యంలో క్యాండిల్ ర్యాలీ నిర్వహించడం జరిగింది. ఈ దాడి మన దేశం మీద జరిగిన దాడి. ఈ దుర్ఘటనలో మరణించిన వారికి ఘన నివాళులు అర్పిస్తున్నాం. ఈ ఘటనకు భద్రతా వైఫల్యమే కారణం. బీజేపీ ఈ విషయాన్ని తప్పు… pic.twitter.com/wLRbbMveAm
— YS Sharmila (@realyssharmila) April 25, 2025

भा.ज.पा. नेता ने दिया शर्मिला को जवाब
इस बयान के बाद भाजपा की नेता एस यामिनी शर्मा ने शर्मिला के खिलाफ मोर्चा खोला। यामिनी शर्मा ने शर्मिला की आलोचना करते हुए उन्हें अपनी जुबान पर काबू रखने की सलाह दी। यामिनी ने कहा कि भाजपा ने पिछले 10 सालों में आतंकवाद को खत्म करने के लिए कई कड़े कदम उठाए हैं। उन्होंने शर्मिला को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर उन्हें हिम्मत है, तो वह इस मुद्दे पर एक बहस के लिए तैयार हैं। यामिनी ने सवाल किया कि भाजपा या कांग्रेस, किसके शासन में देश सबसे सुरक्षित है?
बड़े मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती
यामिनी शर्मा ने शर्मिला को चुनौती दी कि वह इस मुद्दे पर उनके साथ बहस करें। यामिनी ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले वर्षों में आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं, लेकिन शर्मिला इस पर विचार करने के बजाय धर्म को मुद्दा बना रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह हमला देश की सुरक्षा पर हमला था, न कि किसी विशेष धर्म के खिलाफ। यामिनी ने शर्मिला से पूछा कि किस पार्टी के शासन में आतंकवाद के खिलाफ ज्यादा कार्रवाई की गई है।

