
स्वयंसेवकों ने पद संचलन कर दिखाई अनुशासन की झलक
गौतमबुद्ध नगर। संघ शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव का आयोजन सेक्टर-36, ग्रेटर नोएडा ( सरदार पटेल बस्ती,गौतम नगर) में किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने कदम से कदम मिलाकर अनुशासनपूर्ण पद संचलन किया। कार्यक्रम में कुल 101 स्वयंसेवक शामिल हुए, जिनमें 79 स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में उपस्थित रहे।
इस उत्सव के दौरान प्रचार कार्यकर्ताओं ने संघ की 100 वर्षों की सतत यात्रा को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी ने उपस्थित समाजजनों को संघ के इतिहास और उपलब्धियों से अवगत कराया।
संघ शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव में पदाधिकारियों की मौजूदगी
इस अवसर पर जिला सह व्यवस्था प्रमुख श्री कैलाश जी, नगर शारीरिक प्रमुख श्री संजीव जी, सह नगर कार्यवाह श्री शशांक जी, नगर बौद्धिक प्रमुख श्री अजय जी सहित अनेक नगर स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। मंचासीन अधिकारी के रूप में सह नगर संघचालक श्री सुवेद जी, कार्यक्रम अध्यक्ष श्री विपिन जी (एयर वाइस मार्शल सेवानिवृत्त) और जिला बौद्धिक प्रमुख श्री अशोक जी मौजूद रहे।
संघ शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव में बौद्धिक का संदेश
अपने बौद्धिक संबोधन में जिला बौद्धिक प्रमुख श्री अशोक जी ने कहा कि संघ के स्वयंसेवकों ने बीते 100 वर्षों में देश के लिए त्याग और समर्पण की भावना से कार्य किया है। उन्होंने कहा कि “जो संगठन राष्ट्र प्रथम का भाव नहीं रखते, वे समय के साथ समाप्त हो जाते हैं, जबकि संघ विशालकाय वटवृक्ष का रूप ले चुका है और समाज का विश्वास प्राप्त कर चुका है।”
उन्होंने आगे बताया कि संघ अब 101वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है और समाज में “पंच परिवर्तन” का भाव लेकर आगे बढ़ेगा। इसमें प्रमुख हैं:
- सामाजिक समरसता
- स्व का भाव
- कुटुंब प्रबोधन
- नागरिक कर्तव्य
- पर्यावरण संरक्षण
समाज के प्रति संघ का संकल्प
संघ का उद्देश्य सज्जन शक्तियों को एकत्रित करके भारत को पुनः परम वैभव तक पहुंचाना है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष संघ द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज के हर वर्ग तक राष्ट्र प्रथम का संदेश पहुंचाया जा सके।