
दिल्ली ट्रैफिक DCP Shashank Jaiswal एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति को CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि DCP ने घायल व्यक्ति की जान बचाई। अधिकारियों ने गुरुवार को इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि बुधवार रात दिल्ली कैंट फ्लाईओवर पर हुए हादसे के बाद DCP जायसवाल ने CPR देकर व्यक्ति की जान बचाई।
यह घटना बुधवार रात करीब 10 बजे की है, जब DCP Shashank Jaiswal प्रेम बाड़ी ब्रिज से घर जा रहे थे। तभी उन्होंने सड़क किनारे एक व्यक्ति को बेहोश पड़ा देखा। हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान 45 वर्षीय नितिन त्यागी के रूप में हुई, जो पंजाबी बाग का निवासी है। बाइक हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। मौके पर DCP ने तुरंत CPR दिया, जिससे व्यक्ति को होश आ गया।
DCP Traffic Saves Young Man’s Life with CPR After Bike Accident
yesterday at around 10 PM, DCP Traffic Shashank Jaiswal spotted a severely injured youth in a bike accident near Prem Baradi Bridge while heading home. Acting swiftly, he administered CPR and saved the young man’s… pic.twitter.com/hZ5IPiD6wN
— Atulkrishan (@iAtulKrishan1) March 27, 2025
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि DCP जायसवाल ने अपनी कार रोककर घायल व्यक्ति की मदद की। जायसवाल ने बताया, “मैं वज़ीरपुर की तरफ से आ रहा था, तभी मैंने सड़क पर घायल व्यक्ति को देखा। वह सांस नहीं ले पा रहा था। मैंने तुरंत CPR दिया और कुछ ही मिनटों में उसे होश आ गया।” बता दें कि इससे पहले, दिसंबर 2024 में भी DCP जायसवाल ने दिल्ली के धौलाकुआं में एक पलटी हुई कार में फंसे फौजी दंपती को बचाया था।
सोशल मीडिया पर लोग DCP Shashank Jaiswal की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “DCP ट्रैफिक शशांक जायसवाल ने बाइक हादसे में घायल युवक को CPR देकर उसकी जान बचाई। रात 10 बजे के करीब प्रेम बाड़ी ब्रिज के पास उन्होंने घायल युवक को देखा और तुरंत CPR देकर उसे बचाया। इससे पहले भी DCP जायसवाल ने कई घायलों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई है।”