
International Women’s Day पर यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने किया ‘यथार्थ पिंक कार्ड’ लॉन्च।
यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, सेक्टर 110, नोएडा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वॉकथॉन का आयोजन।
महिलाओं के लिए विशेष चिकित्सा सेवाओं की पहल।
नोएडा, 6 मार्च 2025: International Women’s Day से पहले, यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, सेक्टर 110, नोएडा ने आज एक पब्लिक अवेयरनेस सेशन का आयोजन किया, जिसमें महिलाओं के स्वास्थ्य और उनके लिए विशेष चिकित्सा सुविधाओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर हॉस्पिटल ने महिलाओं के लिए ‘यथार्थ पिंक कार्ड’ लॉन्च करने की घोषणा की, जो उन्हें संपूर्ण चिकित्सा सेवाओं का लाभ प्रदान करेगा। साथ ही, महिला दिवस विशेष हेल्थ चेकअप पैकेज की भी शुरुआत की जाएगी, जिससे महिलाएं अपनी संपूर्ण स्वास्थ्य जांच करवा सकेंगी।
महिला स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए वॉकथॉन।
महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने हेतु अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, सेक्टर 110, नोएडा, 8 मार्च को किमी वॉकथॉन का आयोजन करने जा रहा है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गौतम बुद्ध नगर की डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (महिला सुरक्षा) सुमेधा द्विवेदी (आईपीएस) करेंगी।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 6:30 बजे किया जाएगा।

वॉकथॉन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।
इस वॉकथॉन में भाग लेने वाली महिलाओं को टी-शर्ट और मेडिकल सेशन का लाभ मिलेगा।
इसके अलावा, तीन लकी विजेताओं को विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का विशेष पैनल।
इस आयोजन में विशेष पैनल के रूप में यथार्थ ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ शामिल होंगे, जिनमें शामिल हैं:
डॉ. मंजू त्यागी, मैनेजिंग डायरेक्टर, यथार्थ ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स
गौरव ए.पी., सीओओ, यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, सेक्टर 110, नोएडा
डॉ. नमन प्रजापति, एचओडी एवं सीनियर कंसल्टेंट, गैस्ट्रोलॉजी एंड हेपाटोलॉजी विभाग
डॉ. नीरज बंसल, डायरेक्टर, सीटीवीएस विभाग
डॉ. सुरेश कुमार कौशल, एचओडी एवं डायरेक्टर, ऑर्थोपेडिक्स एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट विभाग
‘यथार्थ पिंक कार्ड’ – महिलाओं के लिए एक विशेष पहल।
International Women’s Day के अवसर पर ‘यथार्थ पिंक कार्ड’ लॉन्च करते हुए यथार्थ ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मंजू त्यागी ने कहा “महिलाओं का स्वास्थ्य पूरे समाज की नींव है। हमारा उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना और उन्हें संपूर्ण चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करना है। ‘यथार्थ पिंक कार्ड’ एक विशेष पहल है, जो महिलाओं को किफायती और उच्च चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेगा। इस कार्ड के तहत महिलाओं को डिस्काउंटेड हेल्थ चेकअप पैकेज, विशेषज्ञ डॉक्टरों की परामर्श सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। ‘यथार्थ पिंक कार्ड’ के लॉन्च और वॉकथॉन जैसे प्रयासों के माध्यम से हम महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक करना चाहते हैं।”
यथार्थ हॉस्पिटल की प्रतिबद्धता – महिला स्वास्थ्य को प्राथमिकता।
यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, सेक्टर 110, नोएडा के सीओओ गौरव ए.पी. ने कहा “यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल हमेशा से ही समाज में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। यह आयोजन महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।”
विशेषज्ञों द्वारा महिला स्वास्थ्य पर चर्चा।
यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के वरिष्ठ डॉक्टरों और विशेषज्ञों ने महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और उन्हें स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया।

