Bigg Boss 19 में हर दिन रिश्ते बनते और टूटते नजर आ रहे हैं। अब अमल और मालती की जोड़ी, जो अब तक मजबूत मानी जाती थी, झगड़ों की वजह से सुर्खियों में है। शो के नए प्रोमो में दोनों के बीच गंभीर मतभेद दिखाई दिए हैं। अमल का कहना है कि मालती ने उनके सम्मान को सबके सामने ठेस पहुंचाई। उन्होंने नाराज होकर कहा, “मैंने पहले ही कहा था कि मेरे अपमान को सबके सामने मत दिखाना। मुझे गटर मत कहना।”
मालती ने दी सफाई, घर में मचा हंगामा
मालती ने सफाई दी कि उन्होंने कभी भी अमल के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग नहीं किया। लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई। तान्या ने दावा किया कि मालती शुरू से ही अमल के साथ एक “लव एंगल” बनाने की कोशिश कर रही हैं। वहीं कुंजी सदानंद ने भी ताना मारते हुए कहा कि मालती पूरे दिन अमल के कपड़े पहनती हैं और फिर उन्हें “गटर” कहती हैं। इन आरोपों ने घर का माहौल और गर्मा दिया।
View this post on Instagram
तान्या की चाल और बढ़ती जलन
कैप्टन मृदुल तिवारी का कहना है कि इस पूरे झगड़े की जड़ तान्या ही हैं। वह अमल पर अपनी पकड़ बनाए रखना चाहती हैं और इसी वजह से मालती से झगड़ा करवाने की कोशिश कर रही हैं। पिछले एपिसोड में तान्या ने जानबूझकर अमल का स्वेटर पहनकर मालती को चिढ़ाया था। इसके बाद दोनों के बीच ठन गई थी। दर्शक जहां पहले अमल और मालती की प्यारी बॉन्डिंग को पसंद करते थे, वहीं अब उनके बीच की यह दूरी फैंस को चौंका रही है।
अमल-मालती की बॉन्डिंग पर फैंस की नजर
मालती कई बार शो में अमल की चीजें इस्तेमाल करती नजर आई हैं। कभी वह उनके कपड़े पहनती हैं तो कभी उनके गॉगल्स। दोनों की यह दोस्ती घर के अंदर एक खास जगह बना चुकी थी। लेकिन अब जब झगड़े और आरोपों का सिलसिला शुरू हो गया है, फैंस यह सोचने पर मजबूर हैं कि क्या यह रिश्ता अब खत्म होने की कगार पर है या फिर वे एक बार फिर से अपने रिश्ते को सुधार पाएंगे।
कप्तानी टास्क में बदली बाजी
इसी बीच बिग बॉस हाउस में कप्तानी टास्क भी चल रहा है। गौरव खन्ना एक बार फिर कप्तान बनने से चूक गए। हालांकि उन्हें इस बात की खुशी है कि उनकी टीम की सदस्य प्रणिता मोरे ने कप्तानी का ताज जीत लिया है। मृदुल तिवारी के बाद अब प्रणिता नई कैप्टन बनी हैं। लेकिन घर का माहौल अभी भी शांत नहीं है क्योंकि अमल और मालती का झगड़ा बाकी सभी रिश्तों को भी प्रभावित कर रहा है।


