राष्ट्र जागरण और सामाजिक समरसता पर जोर
युवाओं और समाज को जोड़ने का नया मंच तैयार
राष्ट्र जागरण, सामाजिक समरसता और जनचेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “राष्ट्र निष्ठा चौपाल” का भव्य शुभारंभ रविवार को ग्रेटर नोएडा के एक होटल में किया गया। इस अवसर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में देश और समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
कार्यक्रम में श्रीमद् जगद्गुरु स्वामी वेद पुत्र जी महाराज (भैरव पीठाधीश्वर) ने अपने संबोधन में आध्यात्मिक मूल्यों के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
इस खास मौके पर फिल्म अभिनेत्री Poonam Dhillon, इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स एंड क्राइम कंट्रोल काउंसिल (IHRCCC) के इंटरनेशनल चेयरमैन जयशंकर राय, राजू मेहरा और वरिष्ठ अधिवक्ता आर. वी. मेहता भी उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और जनजागरूकता को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी दी गई कि “राष्ट्र निष्ठा चौपाल” एक ऐसा मंच बनेगा, जो युवाओं, महिलाओं, बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को एक साथ जोड़ने का कार्य करेगा। इस मंच के माध्यम से राष्ट्र के प्रति निष्ठा, मानवाधिकार जागरूकता और सकारात्मक जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य देशभर में संवाद और सहयोग का एक मजबूत नेटवर्क तैयार करना है। इससे विभिन्न सामाजिक चुनौतियों का समाधान सामूहिक प्रयासों के जरिए किया जा सकेगा।
IHRCCC के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष जयशंकर राय ने अपने संबोधन में कहा कि “राष्ट्र निष्ठा चौपाल केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन है, जो नागरिकों में जिम्मेदारी और एकता की भावना को मजबूत करेगा।”
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमंत्रित अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों और संगठन के सदस्यों ने भाग लिया। मीडिया ने इस पहल को व्यापक स्तर पर प्रसारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समाज में नई ऊर्जा भरने की पहल
“राष्ट्र निष्ठा चौपाल” के जरिए समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। इस पहल से उम्मीद की जा रही है कि यह आने वाले समय में सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रहित के कार्यों को नई दिशा देगा।


